खून और बारूद से लथपथ धरती… अब बन रही है ₹52,000 करोड़ के निवेश का साम्राज्य – बस्तर की हैरतअंगेज़ कहानी

खून और बारूद से लथपथ धरती… अब बन रही है ₹52,000 करोड़ के निवेश का साम्राज्य – बस्तर की हैरतअंगेज़ कहानी

11-Sep-2025    9:38:38 pm    13    Anita nishad

 

रायपुर।

कभी गोलियों की गूंज और खून से सनी गलियों के लिए बदनाम बस्तर अब ऐसी सच्चाई लिख रहा है जिस पर यकीन करना मुश्किल है। नक्सलियों का गढ़ माना जाने वाला यह इलाका अब ₹52,000 करोड़ से ज्यादा के निवेश का गवाह बन रहा है।

“बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट” में आए ₹967 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव और 2100 से ज़्यादा नौकरियों का ऐलान, उस जमीन की तस्वीर बदल रहे हैं जहां कभी कदम रखने से लोग डरते थे। रेल–सड़क परियोजनाओं पर ₹7,500 करोड़ से अधिक की मंजूरी, मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स और वेलनेस रिसॉर्ट्स—ये सब मिलकर बस्तर को संघर्ष की धरती से विश्वसनीय निवेश गंतव्य में बदल रहे हैं।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 453 नक्सली मारे गए, 1,611 गिरफ्तार और 1,636 आत्मसमर्पण कर चुके हैं। सरकार का दावा है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

एक ओर गोलियों की गूंज थम रही है, वहीं दूसरी ओर मशीनों और निवेशकों की रौनक बढ़ रही है। सवाल सिर्फ इतना है—
???? क्या बस्तर सचमुच मौत की घाटी से निकलकर विकास का दुर्ग बन पाएगा, या फिर यह निवेश भी लाल सलाम की राख में दब जाएगा?