भूमि विक्रय को लेकर दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 06 फरवरी को

भूमि विक्रय को लेकर दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 06 फरवरी को

27-Jan-2025    4:54:41 pm    233    सावन कुमार- संपादक

एमसीबी / ग्राम- मनेन्द्रगढ़, की जनता को सूचित किया जाता है कि अनावेदक श्री अनिल जसूजा पिता श्री भगवानदास निवासी ग्राम मनेन्द्रगढ़, तहसील मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी द्वारा ग्राम मनेन्द्रगढ़ प.ह.न.14 में स्थित भूमि खसरा नंबर 312/48, रकबा 0.014 हे0 है आवेदक द्वारा भूमि विक्रय की अनुमति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। न्यायालय में प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार, उक्त भूमि के खसरा नंबर 312/48 के रकबे में वृद्धि पाई गई है। मूल खसरा नंबर 312/48 के राजस्व निरीक्षक के जांच प्रतिवेदन के आधार पर उक्त भूमि के रकबे में सुधार किया जाना है। अतः उपरोक्त वर्णित भूमि के संबंध में जिस किसी भी व्यक्ति को कोई दावा आपत्ति पेश करना है, तो 06 फरवरी 2025 तक पेश कर सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त किसी भी प्रकार आपत्ति अथवा दावा स्वीकार नहीं किया जावेगा।