प्राथमिक शाला मुसरा के सहायक शिक्षक एलबी हिरन सिंह एवं प्राथमिक शाला लोहारी के सहायक शिक्षक एलबी खटानंद यादव को अपने दायित्व में घोर लापरवाही पर किया गया निलंबित
एमसीबी/ छत्तीसगढ़
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के प्राथमिक शाला मुसरा के सहायक शिक्षक एलबी हिरन सिंह एवं प्राथमिक शाला लोहारी के सहायक शिक्षक एलबी खटानंद यादव को अपने दायित्व में घोर लापरवाही पर निलंबित किया गया है। उनका कृत्य छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं 23 के सर्वथा विपरीत होने के कारण छग सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 के अनुसार निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ नियत किया गया है।

















