नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने गौरव पथ में हुए गड्ढों से आमजन की परेशानियों को देखते हुए गड्ढों को भरवाया
कोरिया / छत्तीसगढ़
आप को बता दे कि नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा लगातार नगर के वार्ड की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ज्ञात हो कि जनपद परिसर के पास गौरव पथ में पानी का भराव रहता है जिससे डामर रोड में एक बड़ा सा गड्ढा हो गया था दो

पहिया वाहन सवारों को आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे थे स्थानीय लोगों के द्वारा नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह को समस्या से अवगत कराया गया नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा तत्काल सीमेंट बालू गिट्टी और लेबर लेकर जनपद परिसर की दुकान के पास बने गौरव पथ में बड़े से गड्ढे को स्वयं खड़े होकर भरवाया गया इस गौरव पथ मैं भीड़ भाड़ हमेशा बना रहता है क्योंकि बगल में ही जिला चिकित्सालय एवं सिटी कोतवाली हैऔर इसी रोड से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आना जाना है अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा स्वयं के खर्चे से गौरव पथ में बड़े से गड्ढे का सुधार करवाने पर स्थानीय जन एवं आम लोगों के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया

अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह का कहना है कि मैं एक जनप्रतिनिधि हूं और आप लोगों के आशीर्वाद से ही मैं निर्वाचित हुई हूं मेरे से जो भी सहयोग होगा मैं आप लोगों के लिए हमेशा जनहित में सहयोग करूंगी

















