नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर पालिका परिषद से की है मांग, आगामी दिवस में होने वाली नगर पालिका बैकुंठपुर के समस्त मैनुअल टेंडर भरे निविदाएं फार्म  नगर पालिका परिषद के सामने खोला जाए

नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर पालिका परिषद से की है मांग, आगामी दिवस में होने वाली नगर पालिका बैकुंठपुर के समस्त मैनुअल टेंडर भरे निविदाएं फार्म नगर पालिका परिषद के सामने खोला जाए

01-Jun-2022    4:16:56 pm    120   

नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर पालिका परिषद से की है मांग 


आगामी दिवस में होने वाली नगर पालिका बैकुंठपुर के समस्त मैनुअल टेंडर भरे निविदाएं फार्म  नगर पालिका परिषद के सामने खोला जाए एवं निष्पक्ष भरे निविदाओं मे नियमानुसार कार्य के लिए भरे निविदा ठेकेदार  को दिया जाए नगर पालिका बैकुंठपुर में ठेकेदारों का आरोप है कि अपने चहेतों को लिफाफा खुलने के बाद  कम राशि लिफाफा खोलकर रेट लिखा  जाता है और मनपसंद करीबी चहेते ठेकेदारो को काम दिया जाता है ठेकेदारों के मन में इस बात को लेकर बहुत रोष है इस बात को लेकर लिफाफा सर्वजनिक रूप से खोला जाए एवं वीडियोग्राफी कराई जाए  पारदर्शिता की मांग नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर पालिका अधिकारी से की है

नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह नगर पालिका बैकुंठपुर के  समस्त वार्डों में बरसात शुरू होने से पहले जाम पड़ी नालीयो की साफ-सफाई कराने शहर के गंदे पानी को सड़कों में बहने से रोका जा सकता है एवं खुले हुए नालियों में ढक्कन लगवाया जाए ताकि दुर्गंध एवं किसी भी जीव जंतु को
 
 
 
नाली में गिरने या दुर्घटना होने से बचाया जा सके जिस वार्डों में रोड लाइट की आवश्यकता हो या वार्ड पार्षद की मांग पर कार्य कराया जाए एवं बरसात गिरने के पूर्व  कार्य करवाने हेतु नगर पालिका बैकुंठपुर का ध्यान आकर्षण करवाते हुए  नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह घरों के आसपास की झाड़ियों  को साफ  करवा रही हैं बरसात के दिनों में अनेक प्रकार के विषैले जीव जंतु घरों में घुस जाते हैं एवं कई बार इन विषैले जंतुओं से अनहोनी घटना हो जाती है इन कारणों को देखते हुए घर के आसपास झाड़ियों को नगरपालिका की जेसीबी एवं कर्मचारियों को बुलाकर कटवा कर साफ किया जा रहा है एवं सड़क के किनारे गड्ढे हो जाने से वाहन को साइड लेने में गाड़ी स्लिप हो जाती है दुर्घटनाग्रस्त एवं क्षति होता है इन सब को देखते हुए भी सड़क किनारे साइड साइड में मट्टी मुरूम डालकर समतलीकरण किया जा रहा है एवं नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह शहरवासियों से भी अपील कर रही हैं कि यह शहर आप सभी का है अपने घर के आस-पास स्वच्छ रखें शहर को सुंदर बनाने में आप सभी अपना सहयोग अवश्य दें