नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कलेक्टर कोरिया वं नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिख की मांग
नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कलेक्टर कोरिया नगर पालिकाप्रशासन को पत्र लिख ध्यान आकर्षण करते हुए मांग की है कि इन दिनों शहर मे मच्छरों के काटने से कई लोगों को गंभीर बीमार हो जा रहे हैं नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर से मांग की है कि समस्त वार्डों में मच्छर से बचाव के लिए उपाय किया जाए मात्र फॉगिंग करने से मच्छर पर कोई असर नहीं पड़ रहा है मच्छर रोधी दवा भी छिड़काव कराया जाए वार्ड पार्षदों की सहयोग से जहां-जहां पानी का जमाव है जहां ज्यादा मच्छर का प्रकोप है हर सप्ताह समस्त वार्डों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव आवश्यक रूप से करने की मांग की है मच्छरों से बचाव के लिए घरेलू नुस्खा भी प्रयोग कर सकते है घर में एक भी मच्छर नहीं दिखेगा, डेंगू से बचना है तो मच्छर भगाने के लिए अपनाएं ये उपाय हमारे घर में ही किचन में कई सामान ऐसे हैं जिससे मच्छर को आसानी से घरों से भगाया जा सकता है डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मच्छरों से बचाव करना बहुत जरूरी है. मच्छर भगाने के लिए आप को लिक्विड की जगह इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं. रात में मच्छरों के काटने से किसी का भी जीना दुष्वार हो सकता है. अगर घर में मच्छर हैं तो न सिर्फ नींद खराब होती है बल्कि कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. पिछले कुछ दिनों में बैकुंठपुर मैं डेंगू के मरीज पाए गए हैं डेंगू के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में लोग मच्छरों से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. मच्छरों के काटने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां हो जाती हैं. आजकल मच्छरों पर कॉयल और दूसरे मच्छर भगाने वाले लिक्विड रिफिल भी असर नहीं करते हैं. इन तरीकों से बस थोड़ी देर के लिए आराम मिलता है, जैसे ही इनका असर कम होता है मच्छर काटने लगते हैं. ऐसे में आप मच्छरों को भगाने के लिए असरदार घरेलू उपाय अपना सकते हैं. मच्छरों को भगाने के लिए ऐसी कई नेचुरल चीजें हैं जो आपको चैन की नींद दिला सकती हैं. इस महंगाई के दौर में जानते हैं मच्छर भगाने के लिए घरेलू उपाय.










-Banner.jpg)







