24 दिसम्बर को होगा लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन, ऑनलाइन आवेदन कर बुक कर सकते हैं स्लॉट

24 दिसम्बर को होगा लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन, ऑनलाइन आवेदन कर बुक कर सकते हैं स्लॉट

21-Dec-2021    8:46:37 pm    105    Sawankumar

कोरिया  जिला परिवहन कार्यालय कोरिया में 24 दिसम्बर को 11 बजे से 04 बजे तक लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक व्यक्तियों को 24 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर टाइमिंग स्लॉट बुक कर सकते हैं। लर्निंग लाइसेंस के लिए बुक किये गए स्लॉट पर कार्यालय में उपस्थित होकर लर्निग लाइसेंस का टेस्ट देकर लाइसेंस प्राप्त कर सकते है एवं शिविर का लाभ उठा सकते है।


 
23 और 29 दिसम्बर को जिले में होगा उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन
कोरिया 21 दिसम्बर 2021/ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के सहायक संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड रायपुर के निर्देशानुसार जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार हेतु मार्गदशन देने हेतु एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया है। उक्त शिविर में संचालित विभागीय स्वरोजगार योजनाओं कि विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना से लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने बताया कि 23 दिसम्बर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मनेन्द्रगढ़ में एवं 29 दिसम्बर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटगोड़ी तहसील सोनहत में पूर्वान्ह 11रू00 से 4रू00 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।