जिला पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री के मामलों में जप्त शराब को नष्ट किया गया

जिला पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री के मामलों में जप्त शराब को नष्ट किया गया

27-Jul-2023    7:34:38 pm    96    सावन कुमार- संपादक

बलौदाबाजार-  बलौदा बाजार जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिला दंडाधिकारी बलौदाबाजार- भाटापारा द्वारा जिले के विभिन्न थान/चौकियों में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के 292 प्रकरणों में जप्त शराब एवं वाहन की राजसात कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। उक्त निर्देशों के परिपालन में *जप्त शराब का विधिवत नष्टीकरण करने हेतु जिले में श्री सुभाष दास एसडीओपी बलौदाबाजार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।* 
*सुभाष दास के निर्देशन में जिले के थाना सिटी कोतवाली, भाटापारा शहर, भाटापारा ग्रामीण, सिमगा, सुहेला, पलारी, गिधपुरी, लवन, कसडोल, गिधौरी, राजादेवरी, चौकी करहीबाजार, गिरोधपुरी एवं बया के 292 प्रकरणों में कुल 7416.61 बल्क लीटर शराब का विधिवत नष्टीकरण कराया गया*। 
 
 
उक्त कार्य में एसडीओपी बलौदाबाजार के साथ थाना सिटी कोतवाली से प्रधान आरक्षक बृजपाल कंवर, एसडीओपी कार्यालय बलौदाबाजार के कर्मचारी एवं अन्य संबंधित थाना एवं चौकी के माल मोहर्रिर का विशेष योगदान रहा। 
इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री के जिन प्रकरणों में जप्त वाहनों को राजसात करने हेतु जिला दंडाधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा आदेशित किया गया, उन वाहनों की राजसात कार्यवाही अभी  प्रक्रियाधीन* है।