प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 09वीं में प्रवेश हेतु सूची जारी...
कोरिया /आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 9वीं में चयनित विद्याथियों को प्रवेश हेतु विद्यालयवार सूची का विभागीय वेबसाईट https:tribal.cg.gov.in पर प्रकाशन किया गया है।
उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थी को संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में दिनांक 09 जुलाई 2022 तक प्रवेश लेना अनिवार्य हैं। चयनित विद्यार्थी आंबंटित विद्यालय की सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास के सूचना पटल पर कर सकते हैं।

















