देखिए सीधा प्रसारण –
LIVE: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में नए चेहरों को राज्यपाल दिला रहे मंत्री पद की शपथ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार आज हो रहा है। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ हो चुका है, जहां राज्यपाल रमेन डेका तीन नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं।
शपथ लेने वालों में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव शामिल हैं। इन तीनों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सरकार ने क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व को साधने का प्रयास किया है।
इस महत्वपूर्ण मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं समारोह में मौजूद हैं। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव भी राजभवन पहुंचे हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति यह दर्शाती है कि पार्टी इस विस्तार को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मान रही है। माना जा रहा है कि नए मंत्रियों को जल्द ही विभागों का आवंटन भी कर दिया जाएगा।










-Banner.jpg)







