भाटापारा मे 122वर्षों से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली  गई

भाटापारा मे 122वर्षों से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई

28-Jun-2025    4:08:24 pm    79    सावन कुमार- संपादक

भाटापारा मे 122वर्षों से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली  गई  इस वर्ष भी उत्साह एवं उल्लास के साथ भगवान की यात्रा निकली,भाटापारा के अखंड राम नाम सप्ताह के निकट के निकट स्थित जगन्नाथ मंदिर जहां भगवान जगन्नाथ के साथ बलभद्र महाराज एवं सुभद्रा देवी की मूर्ति स्थापित है,लटुरिया मंदिर के नाम से विख्यात  इस मंदिर से भगवान की भव्य रथयात्रा निकली,जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा भगवान का पूजन अर्चन कर यात्रा का स्वागत किया गया, रथयात्रा मे नगर पालिका  अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, मुकेश शर्मा , पार्षद गण सहित बड़ी संख्या मे नागरिक गण शामिल हुए।
रथ यात्रा के दर्शन करने भाटापारा की भीड़ उमड़ पड़ी हर जगह उत्साह का माहोल देखने को मिला यह रथ यात्रा बहुत ही सुंदर रूप से भाटापारा में मनाया गया ।