एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज होगी भगवान शंकर की बारात
15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी बाबा की बारात निकाली जा रही है। 17 साल से लगातार हो रहे इस भव्य आयोजन का यह 18वां साल है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि इस बार बारात एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज होगी।दया सिंह ने बताया कि बारात की भव्यता इतनी होती है कि इसे देखने के लिए देश-प्रदेश भर से लोग आते हैं इस बार और भी भव्यता रहेगी। इस बारात को सफल बनाने के लिए आयोजक बोलबम सेवा कल्याण समिति के पदाधिकारी युवा विंग, महिला विंग एवं सदस्यगण विगत दो माह से जुटे हुए है। देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल रामेन डेका, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान सभाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से लेकर केन्द्रीय मंत्री और पूर्व केबिनेट मंत्री छग समेत गणमान्य नागरिकों व राजनेताओं समाज प्रमुख एवं साधुसंतो को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। सभी भोले बाबा की बारात में शिरकत करने पहुंच रहे है।

अधिकांश लोगों ने आने की स्वीकृति दी है। विभिन्न विभिन्न प्रदेशों से आने वाली मनमोहक झाकियां जो रहेंगी भक्तों की आकर्षण का केन्द्र। केरल प्रदेश की 40 सदस्यों की 07 झांकिया आ रही है, भगवान शिव ताण्डव करते हुए झांकी, मां काली माता का भव्य नृत्य की झांकी, गरूणा नृत्य की झांकी, मोर नृत्य की झांकी, भगवान गणेश की नृत्य झांकी, हनुमान भगवान की झांकी विशाल रूप समेत अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप लेकर झांकियां करते दर्शन देंगे। आंध्रप्रदेश हैदराबाद, विजय वाडा, राजमंडरी, विशाखापटनम से विभिन्न झांकी जिसमें काली माता महाकाली झांकी मुख्य रूप से आकर्षण केन्द्र रहेगी। इस बार मां दुर्गा के नौ रूप, पन्द्रह फुट का झांकिया देखने को मिलेगी, शिव, पार्वती, अघोरा झांकी, भूत पिशाच, अवघण नृत्य करते हुए पन्द्रह फुट की झांकी। इस बार पिछले बार से काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा।दया सिंह ने बताया कि हरियाणा प्रदेश हरियाणा प्रदेश से भी इस बार पगला बाबा (राम्) आर्ट ग्रुप द्वारा भव्य झांकी प्रस्तुती शिवलिंग दर्शन झांकी, भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती की झांकी। राधाकृष्ण वृज की होली की झांकी का स्वरूप महाकाली ताण्डव नृत्य की विशाल झांकी। नई दिल्ली हरियाणा प्रदेश की विशाल काली ग्रुप की 15 फुट की कंकाल खोपड़ी के भीतर से निकलकर शिव एवं पार्वती जो एक दूसरे को वर माला पहनाते हुए मनमोहक झांकी। एवं अवघणो के टीम के साथ भगवान भोले शंकर शिव तंडाव करते हुए अद्भुत आनंद नृत्य देखने को मिलेगा।

















