लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन ढेर

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन ढेर

29-May-2025    11:08:43 am    70    सावन कुमार- संपादक

खबर जहां उत्तर प्रदेश के हापुड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश STF और दिल्ली स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात शार्प शूटर नवीन को मुठभेड़ में मार गिराया गया। यह मुठभेड़ हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार इलाके में हुई। मुठभेड़ के दौरान नवीन का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस सघन कांबिंग कर रही है।
ढेर किया गया गैंगस्टर नवीन 20 से अधिक संगीन मामलों में वांछित था, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण और मकोका जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, वह दिल्ली में एक व्यापारी की हत्या के मामले में फरार चल रहा था और काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।इस मुठभेड़ में STF के दो जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडिशनल एसपी STF नोएडा आरके मिश्रा ने बताया कि नवीन काफी खतरनाक और शातिर अपराधी था और उसकी धरपकड़ के लिए लंबे समय से ऑपरेशन चल रहा था। पुलिस अब फरार साथी की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।