जन चौपाल में खुली किस्मत! पायल को मिली ट्राइसाइकिल, भुवनेश्वर को मिला सुनने का सहारा – कलेक्टर ने दिया तुरंत समाधान

जन चौपाल में खुली किस्मत! पायल को मिली ट्राइसाइकिल, भुवनेश्वर को मिला सुनने का सहारा – कलेक्टर ने दिया तुरंत समाधान

19-Aug-2025    6:43:27 pm    21    Anita nishad

 महासमुंद। आम जनता की आवाज़ जब सुनने वाला प्रशासक हो, तो समाधान भी तुरंत होता है। इसी का उदाहरण बना साप्ताहिक जन चौपाल, जो मंगलवार को महासमुंद के जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुआ।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की 34 शिकायतें व समस्याएं गंभीरता से सुनीं और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

 सबसे भावुक पल रहा ग्राम घोड़ारी की पायल यादव के लिए, जिन्हें मौके पर ही मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। पायल ने खुशी से कहा, "अब स्कूल आना-जाना आसान हो जाएगा, दूसरों पर निर्भर नहीं रहूंगी।"

 इसी तरह ग्राम सिरको पिथौरा के श्रवण बाधित भुवनेश्वर निषाद को जन चौपाल में ही श्रवण यंत्र दिया गया। उनके दिव्यांगता व अन्य योजनाओं के लिए भी त्वरित निर्देश जारी किए गए।

जन चौपाल में आए अन्य आवेदनों में शामिल थे:

  • शिक्षक की कमी

  • बिजली करंट से घायल युवक को सहायता

  • तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि

  • नामांतरण, मुआवजा, नल-जल योजना, जाति प्रमाण पत्र, खाद की कमी, आदि।

कलेक्टर श्री लंगेह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए और पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।