महात्मा गांधी का शांति और सद्भाव का अमर संदेश पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत: CM विष्णुदेव साय

महात्मा गांधी का शांति और सद्भाव का अमर संदेश पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत: CM विष्णुदेव साय

24-Aug-2025    2:18:17 pm    9    Anita nishad

 

रायपुर/जापान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ जाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि ‘लिटिल इंडिया’ में स्थित गांधी जी की यह प्रतिमा भारत-जापान के मैत्रीपूर्ण संबंधों और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। यह स्थान न केवल भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जापानी नागरिकों को भी भारत की महान परंपराओं और मूल्यों से जोड़ता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय के साथ प्रतिनिधिमंडल के सदस्यगण भी उपस्थित थे।