महिमा चौधरी रायपुर पहुंची,सिंधी समाज के कार्यक्रम में होंगी शामिल
रायपुर। फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी शनिवार दोपहर को राजधानी रायपुर पहुंची। एमजी रोड पर रात को शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल की झांकी और श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत करेंगी। सिंधी समाज ने विमानतल पर उनका स्वागत किया। कई फिल्मों में काम कर चुकी महिमा चौधरी को आज के कार्यक्रम के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।
शोभायात्रा के शारदा चौक पहुंचने पर आतिशबाजी के साथ मुंबई की पिंकी मैदासानी सिंधी गीतों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,मंत्री शिव डहरिया, मोहमद अकबर, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय उपस्थित रहेंगे।









-Banner.jpg)








