बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 102.82 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर/बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना बोधघाट पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर बिक्री करने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 102.82 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 51 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में थाना बोधघाट में NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) और 20(b)(ii)(C) के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
ओडिशा से हो रही थी गांजा सप्लाई
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बोधघाट पुलिस को 10 मार्च की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से गांजा लेकर आया एक व्यक्ति आड़ावाल रेलवे फाटक के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा है और गांजा बेचने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर नाकाबंदी की गई।

पहला आरोपी मौके से पकड़ा गया
पुलिस टीम ने आड़ावाल रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान युवक घबराने लगा और भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन नेताम, उम्र 29 वर्ष, निवासी डोंगरीपारा ग्राम तुरेनार, थाना नगरनार, जिला बस्तर बताया।
उसके पास मौजूद झोले की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक पैकेट में 2.58 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 29 हजार रुपये बताई गई। साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार
पूछताछ के दौरान आरोपी पवन नेताम ने गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस टीम को ओडिशा के रायगढ़ा जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र के दाबलीगुड़ा गांव भेजा गया।
पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर हीरालाल नायक उर्फ कवि नाईक, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 100.24 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख 12 हजार रुपये बताई गई।
दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 102.82 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 मार्च को विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी सुमित चंद्रा, थाना प्रभारी लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक सुनील मनहर, अहिलेश नाग, पवन श्रीवास्तव, व्यास नारायण थकी, महिला आरक्षक तिलोत्तमा कश्यप, आरक्षक भैरव सिन्हा, युवराज ठाकुर, विजय तिर्की, गुनाकर पाणिग्रही, राम ठाकुर, होरी लाल आर्मो तथा बस्तर फाइटर टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बस्तर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएग









-Banner.jpg)








