वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा अतिक्रमण कर्ताओ पर की गई बड़ी कार्यवाही

वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा अतिक्रमण कर्ताओ पर की गई बड़ी कार्यवाही

12-Oct-2023    3:07:55 pm    67    Ibtesam Deshmukh

मनेन्द्रगढ़/छत्तीसगढ़/ वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ द्वारा कुछ समय से प्रवासियों के द्वारा जंगलों में अवैध रूप से अतिक्रमण कर  वन संपदा को नुकसान पहुंचा जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी रामसागर कुर्रे के द्वारा टीम गठित कर मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण कर्ताओ  पर बड़ी कार्यवाही की गई। 
आपको बता दे की वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत चनवारीडांढ के मलाई भट्टा के समीप जंगलों पर अतिक्रमण किया जा रहा था जिसमें अधिकतर अतिक्रमण कर्ता मध्य प्रदेश राज्य से है जो की काम की तलाश में आए हुए हैं और अपने रहने के लिए जंगलों में अतिक्रमण कर झोपड़िया का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी रामसागर कुर्रे के द्वारा टीम गठित कर 6 खालीझोपड़ियां को तोड़ा गया और अतिक्रमण कर्ताओं को  24 घंटे के अंदर जगह को खाली करने का निर्देश दिया गया।