वन परिक्षेत्र बिहारपुर के अंतर्गत ग्राम सरोला से बिहारपुर वन परिक्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार बड़ी कार्यवाही की गई

वन परिक्षेत्र बिहारपुर के अंतर्गत ग्राम सरोला से बिहारपुर वन परिक्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार बड़ी कार्यवाही की गई

01-Nov-2021    4:09:06 pm    130    Sawankumar

कोरिया

 
 
 
आपको बता दें कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर हिरा सिंह एवं दीपक सोनवानी वन रक्षक हसदेव वन अमला बिहारपुर द्वारा सागौन की छह बल्ली और एक सिल्ली समेत तीन अपराधी को पकड़ा। इस पूरे छानबीन के दौरान पता चला कि रामकरण सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी मुख्तियारपारा, दशरथ उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सरोला और रामभरोसा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सलका, इस तरह अवैद्य रूप से पहले भी लकड़ियों की तस्करी किया करते थे, जिसके पश्चात दिनांक 31/10/2021 दिन रविवार को मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाही को अंजाम देते हुए इनके खिलाफ भारतीय अधिनियम 1927 धारा (26)1 क के तहत गिरफ्तार किया गया।
वन परिक्षेत्र बिहारपुर के परिक्षेत्राधिकारी ने अपने वन विभाग अमला को सख़्त निर्देश देते हुए क्षेत्र के समस्त इलाकों में कड़ी नज़र रखने और लगातार  कार्यवाही करने की बात भी कही।