चिरमिरी को बड़ी सौगात: 7.46 करोड़ की बायपास सड़क का भूमिपूजन, 25 लाख के सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण
चिरमिरी, एमसीबी। नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र के सोनावनी नाका डोमनहिल में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान सोनावनी नाका डोमनहिल से कोरिया कॉलरी होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक, पोड़ी तक प्रस्तावित बायपास सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

करीब 7 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस बायपास सड़क को चिरमिरी के यातायात और आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। सड़क के निर्माण से शहर के व्यस्त इलाकों में यातायात का दबाव कम होने के साथ लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। बायपास मार्ग क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने में भी अहम भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान सोनावनी नाका में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांस्कृतिक भवन का भी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोकार्पण किया। भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला।










-Banner.jpg)







