बस और कार में बड़ा सड़क हादसा 5 लोगों की मौके पर मौत

बस और कार में बड़ा सड़क हादसा 5 लोगों की मौके पर मौत

19-Aug-2022    9:26:43 am    208    Sawankumar

जगदलपुर/ छत्तीसगढ़


आप को बता दे कि जगदलपुर बस्तर राष्ट्रीय राज मार्ग पर  बोरपदर और मेटावाड़ा के बीच  हुआ बड़ा  दुर्घटना ,    तड़के  आज  सुबह 7 बजे  बड़ा दुर्घटना हुआ   जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
 
 
 राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर राजधानी रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही पायल ट्रैवलर्स और कार का जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ जिसमें कार में सवार 5 लोग की मौके पर ही मौत हो गई वही जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही है आज जन्माष्टमी का दिन है और यह पांचो युवक किसी काम से रायपुर की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा ठेकामेठा मोड़ पर हो गया जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई