अधेड़ महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार।  रिपोर्ट होने के 24 घण्टे के भीतर पकड़ाया आरोपी। खडगवां पुलिस की कार्यवाही।

अधेड़ महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार। रिपोर्ट होने के 24 घण्टे के भीतर पकड़ाया आरोपी। खडगवां पुलिस की कार्यवाही।

06-Jan-2022    7:18:50 pm    253    Sawankumar

कोरिया। जिले के खड़गवां थाना अंतर्गत 75 वर्षीय महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है।
             पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया 3 जनवरी 2022 को थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई की वह ग्राम कसियारी थाना प्रेमनगर जिला सूरजपुर मे रहती है। 28 दिसम्बर 2021 को वह अपनी लडकी के घर ग्राम इन्दरपुर थाना खड़गवां आई थी फिर दिनांक 31 दिसम्बर 2021 को अपने छोटे बेटे के घर अपनी बहू, नाती-पोता को देखने गई थी।
                   1 जनवरी 2022 को शाम करीब 5 बजे अपने दूसरे बेटे के घर जा रही थी। रास्ते मे
इन्दरपुर के पास जंगल मे राम विशाल मिला और इसको पकडकर जबरदस्ती जंगल मे ले जाकर इसके
इच्छा के विरूद्ध गलत काम (बलात्कार) कर भाग गया। घटना की जानकारी उसने अपनी बेटी एवं बेटा को दी।
              प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना खड़गवां मे धारा 376 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी.पी. सिंह द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा त्वरित विवेचना कार्यवाही करते हुये बलात्कार के आरोपी को पकडने के लिये टीम तैयार किया गया।
         आरोपी की तत्काल पता तलाश शुरू की गई और रिपोर्ट के 24 घण्टे के अन्दर ही आरोपी को 3 जनवरी 2022 को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
        सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी
खडगवां विजय सिंह, आरक्षक रवि शर्मा, मोहम्मद आजाद का सराहनीय योगदान रहा।