मनेंद्रगढ़, विधायक प्रतिनिधि एवं B.J.P किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष के बीच हुई जम कर मारपीट दोनों हुये लहूलुहान
कोरिया/ चिरमिरी
आपको बता दें की मनेंद्रगढ़ विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन एवं भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन गुप्ता के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिसके बाद बी.जे.पी कार्यकर्ताओ द्वारा थाने में जाकर जम कर हंगामा किया गया।

वही कांग्रेस पार्टी के समर्थक भी काफी संख्या में थाना पहुंचे हुए थे। अब यह मारपीट का मामला कहीं ना कहीं एक राजनीतिक मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार चन्दन गुप्ता द्वरा वीडियो बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ देखते ही देखते चंदन गुप्ता एवं शिवांश जैन के बिच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के साथ गली गलौज के बाद मारपीट करने लगे वही मारपीट के दौरान चंदन गुप्ता के सर पर गंभीर चोटें आई वहीं शिवांश जैन के सिर में भी चोट आई है दोनों पक्षों के द्वारा चिरमिरी थाने में रिपोर्ट करने के बाद दोनों को बड़ी बाजार हॉस्पिटल एमएलसी एवं प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। स्थानीय डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार देकर दोनों की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर किया गया है। वही चिरमिरी थाना प्रभारी का कहना है कि मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है दोनों के एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद जांच में जो भी आएगा दोषि पर कार्यवाही की जाएगी।









-Banner.jpg)








