मनेंद्रगढ़ , चिरमिरी,भरतपुर, कलेक्टर कार्यालय के सामने सांकेतिक विरोध स्वरूप जिले में पेयजल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया मटका फोड़ आंदोलन, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
मनेंद्रगढ़ ,चिरमिरी,भरतपुर, जिले के कई गांव व वार्डों में पेय जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को पानी के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में दिनों दिन गहराते जल संकट से ग्रामीणों को पानी के लिए दौड़भाग करनी पड़ रही है। प्रदेश में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर आज, मंगलवार को आम आमदी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय के सामने मटका फोड़ कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश की जनता को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने की मांग की है साथ ही नल जल जीवन मिशन का भौतिक सत्यापन कराकर भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही की मांग की गई है।
पेयजल की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं 75 साल बाद पूरे भारत और छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत पानी पहुंचाने की बात कही जा रही है। इसका सीधा मतलब है कि कोई भी सरकारें 75 सालों में एक आम आदमी और गरीब जनता तक पानी पहुंचाने का काम नहीं कर पाई। मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर जिले में गर्मियों के दिनों में बस्तियों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। आलम यह है कि नल में पानी नहीं है। पानी के लिए जिले के माताओं-बहनों को रोजाना जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कई जगहों पर रोजाना सुबह 5 बजे माताएं-बहनें उठकर लाइनें लगा रही हैं। लेकिन भूपेश सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी एम.सी.बी. जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि गर्मी के समय में किसी भी व्यक्ति को पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है । गर्मी के दिनों में जनता के मटके पानी से खाली है। जिसको लेकर आज 'आप' ने प्रदेश के सभी जिलों में मटका फोड़ आंदोलन किया गया। जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने कहा कि जिले के कई गांवों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को पानी के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में दिनों दिन गहराते जल संकट से ग्रामीणों को पानी के लिए दौड़भाग करनी पड़ रही है। भूजल स्तर गिरने के कारण कई इलाके जल संकट की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार का 2023 तक सभी घरों तक उच्च गुणवत्ता का शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य था, लेकिन धरातल पर कहीं कुछ नहीं दिख रहा है।

'आप' नेत्री श्रीमती सुखमंती सिंह ने कहा कि गर्मी शुरू होते ही दूषित पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। ग्रामीण कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए बहुत भटकना पड़ रहा है। राज्य में जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव तक नल से जल देने के लिए सरकार सालों से काम कर रही है। बावजूद इसके पानी की समस्या बनी हुई है। भूजल स्तर गिरने के कारण कई इलाके में जल संकट की चपेट में आ गए है। आम आदमी पार्टी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए भूपेश सरकार से जल संकट प्रभावित गांवों में पानी की व्यवस्था कराने की मांग करती है।
जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बड़ा चिंता का विषय है कि एम.सी.बी.जिले के सुदूर गांवों में लोग झरिया और तालाबों का पानी, लाल पानी, फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार की ओर से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जल जीवन मिशन में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है, कोई ऐसा गांव नहीं है जहां जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा हो। उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नल जल योजना का पैसा निकल गया लेकिन नल टूटा है, पाइप फूटी है, इसको लेकर बकायदा बिल बनता है और विल पास होकर पैसों का बंदरबांट हो जाता है और गांवों में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है । पानी की टंकियां शोपीस बन के रह गया है। लोग अभाव के चलते झरिया और तालाब का पानी पीने को मजबूर हैं, दूसरी तरफ करप्शन की वजह से ऐसा हो रहा है।अगर गर्मी में लोगों को पानी की समस्या दूर नहीं की गई तो पार्टी के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी समस्त जवाब देही शासन, प्रशासन की होगी।
विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने में जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा के साथ मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष (महिला विंग) श्रीमती सुखमंती सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, सतेन्द्र शर्मा, राजेश राजवाड़े, कासिम खान,संजय राजवाड़े, भैयालाल राजवाड़े एम, डी कासिम, नदीम हुसैन, हरिहर प्रसाद, सुनीता केवट,उषा चौधरी, रानी तिवारी, केशर जहां, प्रीती, संतोषी धीवर, राधेश्याम, राधा, सुशीला, विजय कुमार आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रमाशंकर मिश्रा
जिला अध्यक्ष
एम,सी,बी,
छ. ग.

















