सड़क सुरक्षा माह को लेकर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पुलिस तथा आरटीओ की संयुक्त पहल
मनेंद्रगढ़। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (IPS)के निर्देश और पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर श्रीमती रत्ना सिंह (IPS)के मार्गदर्शन में सड़क यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस तथा आरटीओ स्टाफ के द्वारा यातायात जागरूकता माह के तहत बस स्टैंड, खेड़िया तिराहा पर संयुक्त रूप से बस /ऑटो / टैक्सी की चेकिंग की गई, चेकिंग दौरान 12 बस, 18 ऑटो, 02 टैक्सी को मौके पर वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत

करने हेतु कहा गया, जिन वाहनों के दस्तावेज पूर्ण थे उन्हें कागजात हमेशा पूर्ण करके वाहन चलने हेतु समझाइए दिया गया तथा जिन वाहन चालकों के दस्तावेज पूर्ण नहीं थे उन्हें दस्तावेज पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर मौके पर छोड़ कर समझाइस दिया गया की समय रहते कागजात पूर्ण नहीं करेंगे तो भविष्य में चालानी कार्रवाई की जाएगी, उपस्थित बस /ऑटो / टैक्सी चालकों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।। सीट बेल्ट लगा कर वाहन चलाने की समझाइए दी गई ।।
_पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।।_

















