मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल का लगातार विरोध प्रदर्शन हुआ सफल.. 24 जुलाई से बिलासपुर - चिरमिरी तो 26 जुलाई से चिरमिरी - अनुकपुर की ट्रेनों का होगा संचालन जारी हुआ शासकीय आदेश.
कोरिया/ चिरमिरी
आखिरकार रेलवे द्वारा कोविड काल से बंद की गई ट्रेन अनूपपुर - चिरमिरी एवं चिरमिरी - अनूपपुर को पुनः 26 जुलाई 2022 से प्रारंभ किया जा रहा है । इस कर्म में बीते 15 दिवस से बंद हुई चिरमिरी बिलासपुर ट्रेन जो 20 जुलाई से प्रारंभ होने की बात कही गई थी उस आदेश को रेलवे विभाग ने संशोधन करते हुए चिरमिरी बिलासपुर ट्रेन के संचालन की तिथि को अब 24 जुलाई कर आरंभ/ चालू करने की बात कही गई है । शासकीय पत्र के जारी होते ही मानो पुरे शहर में ख़ुशी का माहौल देखने को मिल रहा है ।
बहरहाल अदेश पत्र की प्राप्ति होने के बाद मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने उन सभी साथियों का आभार जताया जिन्होंने उनके साथ बंद ट्रेन को शुरू करवाने के लिए तरह-तरह के संघर्षों में साथ दिया ।

श्री जायसवाल ने अपने कथन में ये भी कहा की पिछले कई महीनों से बंद पड़ी ट्रेनों को चालू कराने हेतु ना जाने हमारे कितने साथियों पर एफआईआर तक दर्ज कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद हमारा संघर्ष रुका नहीं और आखिरकार ट्रेनों का संचालन पुनः प्रारंभ हुआ आगे भी अभी जिन ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ है उनके संचालन पर हमारा संघर्ष जारी रहेगा । ट्रेनों के संचालन की मै पुनः सभी को बधाई देता हु और आपकी यात्रा मंगलमय हो इसकी ईश्वर प्रार्थना करता हु ।









-Banner.jpg)








