अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपियों को मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार.
आप को बता दे पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया जा रहा था उसी तारतम्य में थाना मनेंद्रगढ़ में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की पंकज गुप्ता अपने बिना नंबर की स्कूटी में एक लड़के को बैठा कर मध्य प्रदेश से शराब लेकर बिक्री करने हेतु मिलन पथरा चोघड़ा मार्ग से बस स्टैंड की ओर आ रहा है। उपरोक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनेंद्रगढ़ राकेश कुमार कुर्रे के निर्देशन में थाना मनेंद्रगढ़ टीम मुखबिर के बताए अनुसार रवाना हुई तथा दूर से एक स्कूटी आते दिखी जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया स्कूटी को पंकज गुप्ता चला रहा था स्कूटी के पीछे एक लड़का दो बोरी बंडल को पकड़ा मिला । पंकज गुप्ता से पूछताछ करने पर मध्य प्रदेश से शराब खरीद कर बिक्री हेतु अपने होटल में ले जाना बताया।पीछे बैठे लड़के ने अपना नाम ओम केवट बताया बोरे की तलाशी लेने पर दोनों बोरों से 24 नग रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब कुल 18 लीटर कीमती 25680 रुपये बरामद हुए आरोपियों के पास उक्त शराब के संबंध में कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं होने से उपरोक्त शराब व घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

















