कामता के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम कई प्रतिनिधि हुए उपस्थित
सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कामता के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया जिसमें अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति दीप्ति गोविंद वर्मा, सरपंच घनश्याम मीरी, जनपद सदस्य हेमीन चंद्रशेखर साहू, जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, उपसरपंच डमरू साहू, रामनरेश साहू, वीरेंद्र साहू, संतोष कुमार साहू, आदि उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्र छात्राओं को शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की बधाई दी। साथ ही अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को टिफिन, पेन, पुस्तक का वितरण किया गया साथ ही बच्चों को मिठाई भी खिलाई गई।
अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा कर छात्र छात्राओं को नियमित स्कूल आने प्रेरित किए, अच्छे से पढ़ाई लिखाई कर अपने परिवार व अपने विद्यालय का नाम रौशन करने प्रेरित किए।

वहीं विद्यालय के छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई,
साथ ही विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं पालक गण, गणमान्य नागरिक गण आदि उपस्थित हुए।

















