कुम्हारी में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू

कुम्हारी में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू

24-Nov-2025    1:22:50 pm    71    सावन कुमार- संपादक

 दुर्ग जिले के कुम्हारी में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कुम्हारी थाना क्षेत्र के मुरमुंदा इलाके स्थित श्री साईं इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में अचानक भीषण आग भड़क उठी।आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।।

  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने लगातार पानी और फोम की बौछार कर करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा अधिकतर सामान जलकर राख हो चुका था।
सौभाग्य से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है

सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील पदार्थ की वजह से आग ने तुरंत ही विकराल रूप ले लिया होगा। हालांकि आग कैसे लगी यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लेते रहे।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
फिलहाल आग के कारणों की जांच जारी है।।