महापौर कंचन जायसवाल ने मुख्यमंत्री का जताया हॄदय से आभार..  चिरमिरी में नवीन इंडोर स्टेडियम व माइनिंग कोर्स के साथ शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की घोषणा से विभूत हुआ चिरमिरी..

महापौर कंचन जायसवाल ने मुख्यमंत्री का जताया हॄदय से आभार.. चिरमिरी में नवीन इंडोर स्टेडियम व माइनिंग कोर्स के साथ शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की घोषणा से विभूत हुआ चिरमिरी..

01-Jul-2022    6:05:09 pm    172    Sawankumar

कोरिया/ चिरमिरी 

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पंचायत कटकोना में जन चौपाल के बाद . मनेंद्रगढ़ विधायक की मांग पर चिरमिरी को बड़ी सौगात देते हुए विकास की नई गाथा को गति दी जिनका मै सभी शहर वासियों की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए उनका दिल से धन्यवाद करती हु । जानकारी अनुसार बीते 29 जून को अपने दो दिवसीय प्रवास पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा के दौरे एवं आगमन पर सभी कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता से भेट मुलाक़ात व संवाद कार्यक्रम के दौरान कई विकास कार्यो की घोषनाएं कर सौगात दी ।


इसी दौरान  कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल जी की मांग पर चिरमिरी शहर में खेल कूद हेतु नवीन इंडोर स्टेडियम व बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए माइनिंग कोर्स के साथ शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की घोषणा की । इन घोषणाओं को लेकर शहरवासियों में खुशी की लहर है । 

बता दे, की इंडोर स्टेडियम के बनने से शहर के खेल प्रेमियों को खेल - कूद हेतु कही बाहर जाना नही पड़ेगा, वे अपने ही शहर में खेल की प्रतिभा को निखार सकेंगे. इसके साथ ही माईनिंग कोर्स के साथ इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को कही दूर जाने की आवश्यकता नही होगी, चिरमिरी में ही शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण शुरू होगा । जिसके लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा भी कर दी है।

 

महापौर चिरमिरी की मांग पर मनेंद्रगढ़ विधायक ने राज्य के मुखिया से रखा था प्रस्ताव जो हुआ पूरा*

ग्राम कटकोना में जनता भेट मुलाकात व संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने नगर निगम चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल की मांग पर शहर को एक अलग पहचान देने इन बड़ी सौगातों का प्रस्ताव रख कर उन्हें मूल रूप देने की बात कही, जिन मांगो को तरजीह देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर इन मांगो की घोषणा कर शहर वासियों को विभूत किया । बहरहाल इन घोषनाओं को लेकर शहरवासियों की ऒर से महापौर कंचन जायसवाल ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है ।