भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजनगर का बैठक संपन्न
रिपोर्ट- सुमंन्त साहू
जिला संगठन के निर्देशा अनुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजनगर का बैठक दिनांक 18 /07/ 2021 को संकल्प भवन रामानुजनगर में भारत माता के छाया चित्र पर धूप अगरबत्ती और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व प्रेम नगर मंडल प्रभारी भूलन सिंह मरावी ,और मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, के अध्यक्षता में भाजपा कार्यसमिति रामानुजनगर के बैठक में अतिथियों के द्वारा कार्य समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया की अपने अपने पदों का जिम्मेदारी बखूबी निभावें।भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा पार्टी है, जिसमें छोटे -बड़े का भेदभाव नहीं होता,इस पार्टी में मेहनत करने वाले छोटे से छोटे कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है ।इसलिए हम सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को संगठन के द्वारा दिया गए हर छोटे बड़े जिम्मेदारी और दायित्वों को अच्छे से निर्वहन करना चाहिए। और हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने पद का नहीं ,अपने मेहनत का परिचय देना होगा। इसी के साथ कई अहम विषयों पर चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुज नगर का कार्यसमिति बैठक संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री सुमन्त साहू के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में अजजा प्रदेश कार्यसमिति मीडिया प्रभारी संशोधन सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामरतन साहू सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामनिवास साहू किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कपिल देव पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष शलेश्वर सिंह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बनारसी राजवाड़े भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बिरजा राम साहू ,कवल सिंह सिंह भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुनील साहू किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संत साहू कार्यालय प्रभारी प्रदीप झा किसान मोर्चा महामंत्री राजेश पांडे छोटेलाल पटेल दीराज प्रजापति बीरबल राजवाड़े संजू साहू राजेश साहू जनपद जांगड़े भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















