समाज के उपर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

समाज के उपर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

01-Apr-2024    4:35:18 pm    79    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

आज सतनाम युवा संगठन परिक्षेत्र सिमगा और सतनाम संस्कार समिति चोरहा नवागांव के युवा साथियों के द्वारा सतनामी समाज के इष्ट देव और आस्था के केंद्र गिरौदपुरी के बारे मै इंस्टाग्राम आई डी पर अभद्र टिप्पणी व अश्लील फोटो डालकर शेयर कर सतनामी समाज के आस्था को चोट पहुचाया गया है जिसमें आक्रोशित है और जगह जगह आरोपी के अलग अलग थानो में एफ आई आर दर्ज करवाया जा रहा है और आरोपी को कडी से कडी सजा दी जानी चाहिए मांग कर रहे हैं ताकी कोई दुसरा ऐसी हरकत करने के लिए एक बार सोंचे जरुर शिकायत करने सतनाम युवा संगठन परिक्षेत्र सिमगा व सतनाम संस्कार विकास  नवयुवक संगठन चोरहा नवागांव से युवा साथियों ने सिमगा थाना पहुच कर एफ आई आर दर्ज करने ज्ञापन सौंपा। शत्रुहन मार्कंडेय, रवीन्द्र भारती, राजेंद्र कुमार पुरैना, राम कोसले ,टीपु टंडन साकेत कोसले,दिक्षित ओगरे दीपक पाटिल ,राजु बारले, सतनाम संस्कार विकास नवयुवक संगठन चोरहा नवागांव से संस्थाक राजेंद्र कुमार पुरैना, अध्यक्ष मेघनाथ डहरिया, सचिव कर्ण कोसले, राजीव डहरिया, भारत डहरिया, धनराज डहरिया, महेश चेलक, आकाश मारकंडेय, सत्यप्रकाश धिकड़े, योगेश बांधे, निखिल आदि युवा साथी गण उपस्थित रहें।