बेमेतरा मुवावजे की मांग को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
बेमेतरा से ईश्वर सिंह राजपूत की रिपोर्ट- बेमेतरा जिले में विधानसभा अंतर्गत ग्राम सरदा से कठिया तक सड़क चौड़ीकरण हो रहा है....जिसमें किसानों की जमीन अधिग्रहण किया गया है.....लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है......जिससे क्षेत्र के किसान खासे परेशान हैं.....और इसकी शिकायत उन्होंने किसान नेता योगेश तिवारी से किया....जिसके बाद किसान नेता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे.....जहां

कलेक्टर से मुलाकात कर मुआवजा राशि की मांग किए हैं....वही किसान नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार किसान हित की बात करती है.....लेकिन विकास के नाम पर किसानों की जमीन अधिग्रहण की राशि उन्हें अब तक नहीं मिल रहा है....जिससे क्षेत्र के किसान परेशान और ठगा महसूस कर रहे हैं.....अगर प्रशासन किसानों की मुआवजा समय पर नहीं देती है..... तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है......वह इस मामले में कलेक्टर ने टेक्निकल इश्यूज बताते हुए जल्द ही किसानों को मुआवजा राशि देने की बात कही....

















