लाख ईनामी मिलिशिया कमाण्डर ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़, सुकमा /शासन के ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ (नई सुबह-नई शुरूआत) से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण।
जिला सुकमा में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर, नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण , अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय कुंजाम मुक्का (मिलिशिया कमाण्डर 01 लाख ईनामी छ0ग0 शासन द्वारा ) निवासी थाना भेजी क्षेत्र के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक सुकमा, गौरव मण्डल, अति. पुलिस अधीक्षक कोन्टा, रजत नाग, नक्सल ऑप्स सुकमा एवं उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया है। उक्त आत्मसमर्पित नक्सली थाना भेजी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहा है।
आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की पुर्नवास योजना के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाए प्रदाय किया जायेगा।










-Banner.jpg)







