आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को  मंत्री ने किया साड़ी वितरण

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को मंत्री ने किया साड़ी वितरण

06-Aug-2021    11:01:10 am    65    Sawankumar

रिपोर्ट- प्रहलाद साहू

कबीरधाम  वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री  मोहम्मद अकबर ने बोड़ला नगर पंचायत के शासकीय विश्राम भवन परिसर में जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को साड़ी वितरण कर सम्मानित किया है  


 
 
 
 
आपको बता दें -  कबीरधाम जिले की एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे थे।  मंत्री अकबर इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, श्री कलीम खान, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, श्री पीताम्बर वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, श्री सनत जयसवाल, श्री दीपक मागरे, श्री मनमो एवं महिला  बाल विकास अधिकारी श्री आनंद तिवारी, बोड़ला एसडीएम श्री प्रकाश टंडन, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, सीडीपीओ श्री संदीप पटेल उपस्थित थे। 
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी ने बताया कि कबीरधाम जिले में 1686 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है। जिले में कुल 9 परियोजना है। कवर्धा परियोजना में 209 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हो रही है। इसी तरह परियोजना दशंरगपुर में 175, बोड़ला परियोजना मे ं220, तरेगांव जंगल में 128, चिल्फी में 165, पंडरिया में 183, कुकदूर 184, कुण्डा में 164 और सहसपुर लोहारा परियोजना में 258 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हो रही है। राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य हथकरधा विकास निगम से प्राप्त साड़ी का वितरण जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को किया जा रहा है।