मंत्री सूर्य प्रताप शाही का हापुड़ दौरा अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने पर दिया बयान
हापुड़ में पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिक खेती, सरकारी योजनाओं और कृषि नवाचारों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह न्यायालय का निर्णय है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अंसारी चुनाव के दौरान अधिकारियों को खुलेआम धमकी देते हुए पाए गए थे और यह बयान सार्वजनिक रिकॉर्ड में दर्ज है। मंत्री शाही ने कहा कि विधि के अनुसार दो साल या उससे अधिक की सजा होने पर विधानसभा सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और कानून के पालन की दिशा में एक उचित कदम बताया।

















