नाबालिक बालिका ने नक्सलियों के चंगुल से भागकर अपने माँ के साथ किया आत्मसमर्पण
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलो से नक्सलियों के चुंगल से भागकर नाबालिक महिला नक्सली अपनी माँ के साथ एसपी के समक्ष पहुची और आत्मसमर्पण किया । आत्मसमर्पण कर नाबालिक महिला ने पढ़ने की इक्छा जाहिर की जिस पर पुलिस परिवार द्वारा पढ़ाने की बात कही गई और नाबालिक नक्सली की माता को दस हजार की सहायता राशि प्रदान की गई । एएसपी नीरज चंद्राकर ने कहा कि नक्सली बच्चों को अपने नक्सली संगठन में उपयोग कर रहे है ये बात उक्त नाबालिक महिला नक्सली के सरेंडर से सामने आई है । ऐसे बच्चों को हमारे पास आने पर पूरी सुविधा देकर उन्हें पढ़ाया जाएगा । नीरज चंद्राकर , एएसपी..

















