कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के चमत्कारी उपाय

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के चमत्कारी उपाय

14-Aug-2025    8:28:14 pm    99    Anita nishad

 

जन्माष्टमी की तिथि

      • 15 अगस्त 2025: पारंपरिक जन्माष्टमी (गृहस्थ जीवन वाले लोगों के लिए)

      • 16 अगस्त 2025: ISKCON और गौड़ीय परंपरा अनुसार जन्मोत्सव

         

 1. पैसों की तंगी से छुटकारा पाने का उपाय

      • लड्डू गोपाल की पूजा करें।

      • 7 छोटी कन्याओं को अपने हाथों से खीर खिलाएं (खीर में चावल जरूर हो)।

      • मान्यता: इससे लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है और आमदनी में वृद्धि होती है।

         

 2. घर में सुख-शांति लाने का उपाय

      • राधा-कृष्ण की संयुक्त पूजा करें

      • पीले फूल, फल, मिठाई और खीर का भोग लगाएं।

      • परिणाम: परिवार में झगड़े कम होंगे, शांति और प्रेम बढ़ेगा।

 3. नजर दोष और बुरी ऊर्जा से बचाव


      • श्रीकृष्ण को चंदन का तिलक लगाएं।

      • वही चंदन अपने माथे पर भी लगाएं।

      • यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष को दूर करता है।

         

 4. पाप और ग्रह दोष से मुक्ति

      • मंदिर के पास केले का पौधा लगाएं

      • केले का दान करें किसी जरूरतमंद को।

      • लाभ: पापों का क्षय और ग्रह दोषों में राहत मिलती है।

 5. विवाह में देरी या रुकावट दूर करने का उपाय


      • राधा-कृष्ण को बांसुरी भेंट करें

      • उन्हें खीर का भोग लगाएं।

      • मान्यता: विवाह के योग बनने लगते हैं, उचित रिश्ता मिलने लगता है।

         

 6. बच्चों के स्वास्थ्य व उन्नति के लिए

      • रात 12 बजे लड्डू गोपाल को झूला झुलाएं

      • अपने बच्चों के नाम से भोग अर्पित करें

      • इससे बच्चों की रक्षा होती है और उनका भविष्य उज्जवल बनता है।

         

 महत्वपूर्ण टिप्स

    • व्रत रखें और रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव मनाएं

    • "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें।


      श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का स्त्रोत है। इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से जीवन में चमत्कारी परिवर्तन आ सकते हैं — चाहे वो धन संबंधी समस्या हो, विवाह में अड़चन हो, या नकारात्मक ऊर्जा से बचाव।