बेमेतरा जिला अस्पताल में सुविधाओं की मांग को लेकर मितानिनो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बेमेतरा जिला अस्पताल में सुविधाओं की मांग को लेकर मितानिनो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

10-May-2023    2:46:14 pm    145    सावन कुमार- संपादक

बेमेतरा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से लगातार आम लोग जूझ रहे हैं अब स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्य कर रहे मितानिन ने भी अब स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल कर रख दी है  जिला मुख्यालय में कहने को तो सर्व सुविधा युक्त  अस्पताल है लेकिन यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है ,सोनोग्राफी जैसे अति महत्वपूर्ण जांच सप्ताह में 2 दिन होता है जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए गर्भवती महिलाओं सहित अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसके अलावा अन्य सुविधाओं का भी अभाव अस्पताल में है इन्हीं सब बातों को लेकर बेमेतरा जिला मुख्यालय के मितानिनो ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए जिला अस्पताल में सुविधा मुहैया कराने का अनुरोध किए