विधायक देवेंद्र यादव ने किया निगम घेराव

विधायक देवेंद्र यादव ने किया निगम घेराव

11-Jun-2025    12:36:22 pm    26    सावन कुमार- संपादक

भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव पांडे के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया और निगम प्रशासन की मनमानी पर विरोध जताते हुए जोरदार नारेबाजी की। उनका आरोप है कि आयुक्त ने निगम प्रशासन में तानाशाही दिखायी है, जिससे शहर की मूलभूत समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं।।

ढोल की आवाज के साथ आगे बड़ रहे ये लोग किसी की शादी के बाराती नही,जी हा हम सही कह रहे है। अपनी मांगों को मनवाने का अनोखा तरीका अपनाया है यह सभी कांग्रेसी पार्षद है।
जो इन दोनों भिलाई नगर निगम की कमिश्नर से खासे नाराज हैं।इन
कांग्रेसी पार्षदों के समर्थन में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी पहुंचे। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल रैली निकालते हुए निगम गेट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम की स्थिति पूरी तरह से खराब हो चुकी है और भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में ठहराव आ गया है।विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार के दौरान शहर में हर दिशा में विकास हुआ था, लेकिन अब भाजपा सरकार के आने के बाद यह विकास रुक गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के पार्षदों के वार्डों में विकास कार्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि भाजपा के पार्षदों के वार्डों में काम चल रहा है। इसके अलावा, उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि निगम के अधिकारी पानी की समस्या,सफाई कार्यों और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।।