विधायक विनय ने केंद्रीय बजट को बताया निराशाजनक रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा व आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर कोई प्रावधान नहीं
एमसीबी/ चिरमिरी । मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तमाम जो बातें हुई है उसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता कयास और अनुमान लगा रहे हैं कि इससे 25 साल बाद विकास होगा 50 साल में देश का निर्माण होगा। बजट में मुख्य रूप से चार बातें होती है जो बजट में होनी चाहिए। आज देश को सबसे बड़ी जरूरत है रोजगार, दूसरा स्वास्थ्य, तीसरा शिक्षा का और चौथा नंबर आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट। चारों ही चीजों का इस बजट में कोई भी प्रावधान नहीं है और कहा जा रहा है कि इस बजट से देश का विकास होगा ऐसी कोई दूरदर्शिता इस बजट में नजर नहीं आ रही है।










-Banner.jpg)







