अवैध मुरूम खनन पर विधायक की दस्तक खनिज अधिकारियों के साथ तहसीलदार मौके पर
जिला धमतरी के ग्राम पंचायत कलार तराई क्षेत्र में अवैध मुरूम खनन के खिलाफ विधायक ओंकार साहू ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ दस्तक दी.... बुधवार को विधायक ने खनिज अमले के साथ मिलकर अवैध खनन स्थल पर छापेमारी की इस दौरान तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में 5 चैन माउंटेन से दिन-रात अवैध खनन हो रहा था.. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तालाब के नाम पर कुआं जैसी गहरी खुदाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है साथ ही मवेशियों और जानमाल का खतरा रहेगा,.....
ग्रामीणों का कहना है कि स्वीकृत प्रस्ताव से कहीं अधिक खनन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सड़क निर्माण प्रभावित हो रहा है...
विधायक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 चैन माउंटेन में अवैध खनन उपकरणों को जप्त करने के निर्देश दिए। विधायक ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।










-Banner.jpg)







