मॉडल फ़ूड प्रोसेसिंग गौठान होगा आनी गौठान, मिलेट्स तथा मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट लगाए जाने कलेक्टर सीईओ ने किया निरीक्षण जिले के किसान,पशुपालक, समूह की महिलाएं प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से होंगे लाभान्वित- कलेक्टर
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने आज विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के रीपा गौठान आनी का निरीक्षण किया।उन्होंने आनी गौठान को मॉडल फूड प्रोसेसिंग गौठान के रूप में विकसित करने हेतु केंद्र का अवलोकन किया। कोदो,कुटकी, रागी बाजरा,ज्वार जैसे मिलेट्स के प्रसंस्करण हेतु यहां प्रसंस्करण इकाई लगाए जाने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मशीनों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यकताएं जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। इसी प्रकार उन्होंने दुग्ध प्रसंस्करण इकाई स्थापना हेतु उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस हेतु पशुपालकों को चिन्हांकित करें, आवश्यक उपकरणों तथा मशीनों आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कर समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण आयोजित करें। उन्होंने कहा कि यहां दूध से खोवा, पनीर, दही, घी जैसे उत्पादन बनाए जाएंगे, इस हेतु गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखकर सभी तैयारियां करें।










-Banner.jpg)







