फिश करी के लिए मां की बेरहमी से हत्या! कलयुगी बेटे की हैवानियत से दहला गरियाबंद

फिश करी के लिए मां की बेरहमी से हत्या! कलयुगी बेटे की हैवानियत से दहला गरियाबंद

06-Sep-2025    6:30:07 pm    11    Anita nishad

 

राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद ने मां-बेटे के रिश्ते को खून में बदल दिया। मछली की सब्जी (फिश करी) को लेकर हुए झगड़े में कलयुगी बेटे ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला राजिम फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिडीपा का है।

???? आरोपी कमलेश नंदे

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कमलेश नंदे (35 वर्ष) और उसकी मां चंदा नंदे (55 वर्ष) के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। बीती रात कमलेश मछली लेकर आया, लेकिन देर होने पर मां ने सब्जी (फिश करी) बनाने से इनकार कर दिया।

⚠️ विवाद से हत्या तक

सुबह तक मछली खराब हो गई और उस पर चींटियां लग गईं। इससे गुस्से में बेकाबू बेटे ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

???? पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है