मां ने अपने 5 बेटियों संग चलती ट्रेन से कटकर की खुदकुशी...
रिपोर्ट- लोकनाथ खूंटे
जिला -महासमुंद राज्य के महासमुन्द जिले से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने अपनी पांच बेटियों संग चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जिले में एक महिला और उसकी पांच बेटियों के शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिले। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया जानकरी के मुताबिक महासमुंद के बेमचा निवासी मां ने अपने 5 बच्चो के साथ ट्रेन से कटकर की खुदकुशी...पति केजराम दारू पीने का आदी है कल शाम साढ़े सात बजे घर मे खाने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद महिला अपनी बच्चियों के साथ घर से निकल गयी....परिजनों के मुताबिक रातभर तलाश किया लेकिन पुलिस में सूचना नही दी....
महासमुंद और बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग के मध्य बीती रात 45 वर्षीय उमा साहू और उनकी बेटियों अन्नपूर्णा, यशोदा, भूमिका, कुमकुम और तुलसी ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

















