मेडिकल काॅलेज अस्पताल में म्यूकोरमाइकोसिस वार्ड तैयार
.jpg)
अम्बिकापुर - वर्तमान में म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के संक्रमण को देखते हुए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में पृथक से 20 बिस्तरीय वार्ड अस्पताल प्रबध्ंान द्वारा तैयार कर लिया गया है। इस वार्ड में बलरामपुर जिले के 60 वर्षीय पुरूष मरीज भर्ती है जिसे शासन के निर्देशानुसार एम्फोटेरेसिन बी इजेंक्शन दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इलाज से संबंधित तैयारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सरगुजा संभाग में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के ईलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में 20 बिस्तरीय वार्ड तैयार किया गया है।

















