नगर पालिक निगम, चिरमिरी प्रथम सामान्य सभा , पार्षद पूर्वा स्थापक ने जनहितकारी मुद्दे सदन में किए प्रस्तुत
आज दिनांक 25 जुलाई को चिरमिरी नगर निगम के सभा गृह में प्रथम सामान्य आयोजित हुई जिसमें महापौर राम नरेश राय, सभापति संतोष सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष श्रीमती गायत्री बिरहा ,एवं क्षेत्र के सभी पार्षदगण उपस्थित थे, सभा ग्रह में सवालों का सिलसिला लगातार जारी रहा। वही वार्ड न 12 की पार्षद पूर्वा स्थापक ने निम्नलिखित जनहितकारी मुद्दे सदन में प्रस्तुत किए: जो इस प्रकार रहे
प्रश्न 1:
विगत पाँच वर्षों एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत चिरमिरी नगर निगम में कुल कितने आवास स्वीकृत हुए हैं?
इनमें से कितने पूर्ण हुए?
कितनों का निर्माण जारी है?
कितने हितग्राहियों को आवास आवंटित हुए हैं?
कितने प्रकरण अब भी स्वीकृति की प्रतीक्षा में हैं?
प्रश्न 2:
शिकायतें हैं कि कुछ ठेकेदारों ने हितग्राहियों से राशि लेकर कार्य अधूरा छोड़ दिया।
क्या निगम द्वारा इसकी जांच की गई है?
दोषियों पर क्या कार्रवाई हुई है?
पीड़ित हितग्राहियों को मुआवजा या वैकल्पिक राहत कब तक मिलेगी?
प्रश्न 3:
कई वंचित पात्र हितग्राही भू-स्वामित्व न होने के कारण योजना से वंचित हैं।
क्या ऐसे नागरिकों को पट्टा देने की कोई योजना है?
पट्टा वितरण की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी?
क्या इस विषय पर कोई सर्वे या प्रस्ताव विचाराधीन है?

सारे सवालों को विस्तार से सुनो गया और सभी मुद्दों पर जल्द संज्ञान लेने के साथ ही कार्य पूरा करने की बात कही गई

















