अमरावती रेंज में अवैध रूप से किया जा रहा मुरम का खनन
दक्षिण वन मंडल कोण्डागांव के अंतर्गत अमरावती रेंज में वन भूमि पर अवैध रूप से जेसीबी द्वारा मुरूम खनन से किया जा रहा साथ ही लगभग 10 ट्रैक्टरों से मुरम ढुलाई भी किया जा रहा था। जब हमने उन लोगों से इस अवैध खनन के बारे में बात किया तो वे लोग लगभग 20 लोग मुझे धमकाने का प्रयास कर रहे थे एवं वीडियो डिलीट करने को कहा पर मैंने वीडियो डिलीट नहीं किया।
और इस विषय पर संबंधित रेंजर से संपर्क किया उन्होंने कहा हमें इसके बारे में जानकारी नहीं है यदि आप कह रहे हैं तो हम इस विषय पर अवश्य पता लगाएंगे और संबंधित लोगों एवं गाड़ियों पर कार्रवाई करेंगे और तुरंत उन्होंने मौके पर जाकर इस बारे में जानकारी ली एवं संबंधित गाड़ियों एवं मालिकों के ऊपर एक्शन लिया ।

















