नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन एमसीबी की बैठक सम्पन्न, नई जिला कार्यकारिणी घोषित
मनेन्द्रगढ़। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला एमसीबी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र सोनी ने की। बैठक की शुरुआत में श्री सोनी ने उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ की सदस्यता अभियान को मजबूत करना और जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करना है।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता अविनाश चंद्रा ने संगठन के प्रति सभी साथियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता फार्म भरकर अपनी सदस्यता को औपचारिक रूप से बनाए रखें। साथ ही उन्होंने संगठन की एकता और आपसी सहयोग पर बल देते हुए कहा कि अगर कोई साथी किसी समस्या में हो तो पूरा संगठन एकजुट होकर खड़ा रहेगा।

इसके बाद प्रदेश महासचिव वीपी तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाई और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की। नए जिला पदाधिकारी इस प्रकार हैं —
✅ संभागीय उपाध्यक्ष – अमित श्रीवास्तव
✅ संभागीय सचिव – दिनेश द्विवेदी
✅ संरक्षक – मनीराम सोनी, मोहम्मद कासिम
✅ जिला अध्यक्ष – रविंद्र कुमार सोनी
✅ जिला उपाध्यक्ष – ऋषि शर्मा, राजेश सिंहा
✅ जिला महासचिव – विनोद पांडे
✅ जिला सचिव – करण सोनी
✅ संगठन सचिव – महेंद्र शुक्ला
✅ सह सचिव – नागेंद्र दुबे, राहुल दुबे
✅ मीडिया प्रभारी – प्रदीप पाटकर
घोषणा के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमालाओं से सम्मानित करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष रविंद्र सोनी ने कहा कि संगठन का विस्तार ब्लॉक स्तर तक किया जाएगा और शीघ्र ही ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी।
बैठक के समापन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के सदस्य ही उसकी असली ताकत होते हैं। सभी पदाधिकारी संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं और सभी को मिलकर संगठन को आगे बढ़ाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सदस्य को कोई समस्या हो तो सबसे पहले जिला अध्यक्ष से संपर्क करें, यदि समाधान न हो तो सीधे प्रदेश अध्यक्ष तक अपनी बात पहुंचाएं। संगठन हमेशा अपने साथियों के साथ खड़ा रहेगा।
बैठक में जिले भर के पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे और संगठनात्मक एकता के लिए अपने सुझाव और सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में मुख्य रूप से महेश प्रसाद, बीपी तिवारी, अविनाश चंद्रा, अमित श्रीवास्तव , अजय तिवारी ,सतेंद्र गुप्ता, नसरीन अशरफी,दिनेश द्विवेदी, मनीराम सोनी, रविंद्र कुमार सोनी, ऋषि शर्मा मो० जावेद्, मो कासिम करन सोनी , महेंद्र शुक्ला, नागेन्द्र दुबे, राजेश सिन्हा, गोपाल रैकवार, राजेशबंजारे, अमित श्रीवास्तव, राहुल बल्लभ द्विवेदी, प्रदीप पाटकर, बालाराव

















