हिंदू सेना स्थापना दिवस के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन
कोरिया/छत्तीसगढ़
कोरिया जिला के अंतर्गत आने वाला नगर पालिक निगम चिरमिरी के डोमन हिल यज्ञशाला श्री राम जानकी मंदिर में हिंदू सेना संगठन स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता का जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया

आपको बता दें कि हिंदू सेना संगठन का स्थापना दिवस 10 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में राम जानकी मंदिर डोमन हिल में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के साथ पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह के साथ अन्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे हिंदू सेना संगठन अपने 10 वे स्थापना दिवस को श्री राम जानकी मंदिर में यज्ञ हवन करते हुए मनाया साथ ही भोग भंडारे के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ विनय जायसवाल ने केक काटकर जन्म दिवस का उत्सव मनाया इस कार्यक्रम में जहां हिंदू सेना के पदाधिकारी से लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वहीं क्षेत्र के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया

गौरतलब हो कि हिंदू सेना संगठन अपने सनातन धर्म के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का जहां बखूबी निर्वहन करता है ऐसे में नगर पालिक निगम चिरमिरी की महापौर कंचन जायसवाल ने हिंदू सेना के स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दिया

















